Author: junior editor
रायपुर में हुई अहम समीक्षा बैठक रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के डेयरी क्षेत्र को लेकर राज्य स्तरीय संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड की योजनाओं और कामकाज की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में केवल दूध उत्पादन बढ़ाने पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि पशुपालकों की कमाई बढ़ाने, महिलाओं को डेयरी गतिविधियों से ज्यादा जोड़ने और दूध के संग्रहण से लेकर बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। जिन इलाकों में पशुपालन बना सहारा, वहां अब…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री से मिले अविनाश, कहा – मुश्किल समय में मिली मदद ने बदल दी जिंदगी रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर…
Gold Price Today: 18 अगस्त 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पीली धातु की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने, निवेश करने या पुराने सोने की कीमत का अंदाजा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो मौजूदा रेट पर नजर डालना जरूरी है। MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.92 फीसदी यानी 1,424 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,506…
Petrol-Diesel Rate Today: 18 अगस्त 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए, लेकिन इस बार आम उपभोक्ताओं को कीमतों में किसी तरह की राहत या बढ़ोतरी नहीं मिली। यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले स्तर पर ही कायम हैं। कच्चे तेल के बाजार में क्यों बढ़ी हलचल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल…
पंचांग : आज 18 अगस्त, 2026 मंगलवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है. भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) इस तिथि के शासक है. जमीन-जायदाद या नए गहने खरीदने के लिए यह तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. 18 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष षष्ठी दिन : मंगलवार तिथि : शुक्ल पक्ष षष्ठी योग : शुक्ल नक्षत्र : स्वाति करण : तैतिल चंद्र राशि : तुला सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 05:51:00 AM सूर्यास्त : 06:59:00 PM चंद्रोदय : 11:20 ए एम चंद्रास्त : 10:07 पी एम राहुकाल…
मेष- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे. वृषभ- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने के चलते आप अपने काम निर्धारित रूप से…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर वनमंडल की जनजागरूकता पहल पर आधारित पुस्तक गजरथ यात्रा-भाग 02 का विमोचन किया। यह पुस्तक मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण और प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का दस्तावेज है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर अपनी समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। ऐसे क्षेत्र में इंसानों और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व बेहद जरूरी है। लोगों…
00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के साथ शहर में ऐसे उद्योगों को आकर्षित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकें। नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आईटी जैसे भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के इन…
00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया स्थित फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान अपनी पत्नी के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया और लोगों से एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन के धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने की अपील भी किया। बताया जाता है कि मैनी नदी के तट…
रायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों, लाभों एवं अनुमेय कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले कार्यों का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 अगस्त को पत्रकार वार्ता में कहा था कि वीबी – जीरामजी के अंतर्गत सभी विकास कार्यों का चयन ग्राम सभा की स्वीकृति से किया जाएगा।…
