Author: junior editor

नई दिल्ली। त्योहारों और लंबी छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि एयरलाइंस निर्धारित नियमों और यात्रियों के हित में बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। अदालत ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर नियमों का पालन नहीं करने वाली एयरलाइंस की उड़ानें रोकने पर भी विचार किया जा सकता है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ त्योहारों…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। अध्यक्ष पद संभालने के करीब सात महीने बाद घोषित की गई इस टीम में संगठन के साथ-साथ मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न मोर्चों को भी प्रमुखता दी गई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई सूची में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश से सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। इन नियुक्तियों को प्रदेश भाजपा के लिए…

Read More

आज किसी भी वक्त नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की होगी कोशिश होगी। सबसे बडी़ बात ये है कि नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण मिलेगा यानी नई टीम में 33 परसेंट महिला पदाधिकारी होंगे। नितिन नवीन की नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ, बीजेपी संगठन में होने वाले बदलाव में इन नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर नई आई अहम जिम्मेदारियां…

Read More

बिलासपुर। हिर्री थाना पुलिस ने कोयले की गुणवत्ता में कथित हेरफेर के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में उच्च गुणवत्ता का कोयला भेजे जाने के बावजूद कम गुणवत्ता वाला कोयला पहुंचाने का आरोप है। दो ट्रेलरों में भेजा गया था उच्च गुणवत्ता वाला कोयला मामले की शुरुआत पेंड्रा निवासी आशीष केशरी की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता कोयला परिवहन और लिफ्टिंग का काम करता है। उसके अनुसार एसईसीएल की रामपुर कोयला खदान से दो…

Read More

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी मिट्टी और खेती-किसानी से जुड़ाव एक बार फिर सामने आया। सोमवार सुबह वे अपने गृहग्राम बगिया के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में उतरकर हल की मूठ संभालते हुए मुख्यमंत्री का सहज किसान वाला अंदाज देखने को मिला। खेत में पहुंचते ही याद आया बचपन हरे-भरे खेत के बीच खेती करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, खेत और मिट्टी से जुड़ने का अनुभव अलग ही सुकून देता है। हल की मूठ थामते ही खेती से जुड़ी पुरानी यादें ताजा…

Read More

जगदलपुर। 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। समिति के अध्यक्ष रहे प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया है। वित्तीय लेनदेन और समिति के कामकाज में उनकी कथित भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई बड़ी गड़बड़ी मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की…

Read More

 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी SECR माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन यात्रियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG की रिपोर्ट में SECR की यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीर कमियां सामने आई हैं। CAG ने देश के 16 रेलवे जोन में यात्रियों के लिए उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया। इस जांच में SECR का डेफिशिएंसी स्कोर 106.6 दर्ज किया गया, जो सभी जोन में सबसे अधिक रहा। इस आकलन में कम स्कोर को बेहतर प्रदर्शन का…

Read More

दुर्ग। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को निकाली गई विशाल कलश यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार से पांच महिलाओं के गले से चेन झपटने की शिकायत मिली है। घटना के बाद यात्रा में शामिल महिलाओं में नाराजगी देखी गई। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाने की है कि भीड़ में सक्रिय आरोपियों ने किस तरह वारदात को अंजाम…

Read More

 छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की पदस्थापना को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने पुराने आदेश में बदलाव किया है। करीब डेढ़ महीने पहले किए गए प्रमोशन के बाद 12 प्रोफेसरों की पोस्टिंग अब संशोधित कर दी गई है। विभाग ने 11 अगस्त को नया आदेश जारी किया, जिसमें कुछ डॉक्टरों को उनकी पहले तय की गई जगह से अलग संस्थानों में पदस्थ किया गया है।यह बदलाव केवल प्रशासनिक स्तर का फेरबदल नहीं है। इसके पीछे पुराने मेडिकल कॉलेजों में चल रही PG पढ़ाई और सीटों की मान्यता से जुड़ी अहम चिंता भी बताई जा रही है। 25 जून के…

Read More

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक में ग्राहक के खाते से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के एक उप प्रबंधक ने ग्राहक की जानकारी के बिना मोबाइल नंबर बदलवाया और इसके बाद बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद करा दिया। पूरी रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह और एक निजी फर्म के संचालक योगेश येडे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह…

Read More