Author: junior editor

रायपुर। महासमुंद जिले में नकली पनीर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट पर छापेमारी की। करीब 3 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फैक्ट्री परिसर की जांच के दौरान हजारों किलो तैयार उत्पाद बरामद किया। अधिकारियों ने मौके से सैंपल लिए और इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मिला बड़ी मात्रा में तैयार माल प्रशासनिक टीम…

Read More

 बिलासपुर:  तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। विवाद के दौरान एक पक्ष ने बाल पकड़कर घसीटने की शिकायत की, जबकि दूसरे पक्ष ने मिर्ची पाउडर डालने और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज करते हुए अलग-अलग FIR कायम की है। अब पुलिस दोनों शिकायतों में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। एक पक्ष की शिकायत में…

Read More

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पंजीयन, मार्जिन और टैक्स समेत अलग-अलग शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के बैतूल से 24 वर्षीय आरोपी विशाल नागले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, चेकबुक और पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस…

Read More

 रायपुर। 23 वर्ष पश्चात इस वर्ष नाग पंचमी सोमवार को मनाई जाएगी। सोमवार का दिन होने के कारण इसे सोमवती नागपंचमी कहा जाएगा। इस अद्भुत संयोग के लिए अब 14 वर्षों का इंतजार करना होगा। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन सावन के तीसरे सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। ऐसा संयोग इससे पहले साल 2003 में बना था। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का प्रत्येक सोमवार विशेष माना जाता है, वहीं नाग पंचमी का पर्व नाग देवता की पूजा और प्रकृति के प्रति सम्मान…

Read More

छत्तीसगढ़ :  मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश ने जनजीवन पर असर डाला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। प्रदेश में बारिश की स्थिति फिलहाल सामान्य दायरे में है, लेकिन सीजन के कुल आंकड़ों में करीब 9 प्रतिशत की कमी बनी हुई है।…

Read More

 जांजगीर-चांपा: नामी पेट्रोलियम कंपनी के ब्रांड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर नकली इंजन ऑयल बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांजगीर और चांपा क्षेत्र में तीन ऑटोमोबाइल दुकानों पर एक साथ कार्रवाई की।तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में संदिग्ध इंजन ऑयल मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। चांपा की दो और जांजगीर की एक दुकान पर छापा पुलिस की कार्रवाई चांपा और जांजगीर की…

Read More

सूरजपुर :  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। केतका से सपकरा की ओर जाने की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से…

Read More

 रायपुर : गुरु बाबा रामदेव ने देश में सामाजिक सद्भाव और बच्चों की शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी धर्म, जाति या समुदाय को अपने अस्तित्व को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध समेत सभी धार्मिक समुदायों के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक वर्ग और आदिवासी समाज भी देश का अभिन्न हिस्सा हैं। बाबा रामदेव ने लोगों से अपील की कि किसी समुदाय को खतरे में बताकर समाज में भय पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती अलग-अलग पहचानों…

Read More

 UGC-NET 2026 : जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जून 2026 में आयोजित परीक्षा के तीन विषयों को रद्द करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद इन विषयों से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा एग्जाम देना होगा।जिन विषयों की परीक्षा रद्द की गई है, उनमें अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र शामिल हैं। प्रश्नपत्रों में कई स्तर पर गड़बड़ियां मिलने के बाद मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। कहां…

Read More

 छत्तीसगढ़ :  मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर भी सतर्क रहने के संकेत दिए हैं। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव पर नजर रखने और जरूरी सावधानी…

Read More